दुनिया में पहली बार: एचआईवी पॉजिटिव महिला ने अपने जैसे रोगी को किडनी दान की

बाल्टीमोर (अमेरिका). दुनिया में पहली बार एचआईवी पॉजिटिव महिला डोनर की किडनी एचआईवी पॉजिटिव मरीज को प्रत्यारोपित की गई। यह ऑपरेशन पिछले दिनों बाल्टीमोर के जॉन हॉपकिंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने किया। अस्पताल के मुताबिक, दोनों स्वस्थ्य हैं। अभी तक मृत एचआईवी पॉजिटिव डोनर के अंगों का ही प्रत्यारोपण होता था।

नीना इस बीमारी से 35 साल से जूझ रही हैं
डोनर का नाम नीना मार्टिनेज हैं। वे अटलांटा में रहती हैं और पब्लिक हेल्थ कन्सल्टेंट हैं। 36 साल की नीना को एचआईवी पॉजिटिव बीमारी का तब पता चला जब वे छह महीने की थीं। ऑपरेशन के पहले नीना ने कहा था, "लोग सोचते हैं कि एचआईवी से पीड़ित रोगी कमजोर होता है। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि ऐसा नहीं है। देखिए मैं किसी स्वस्थ डोनर जैसी ही हूं।"

नीना ने कहा कि मैं करीब 35 साल से इस बीमारी के साथ जी रही हूं। इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी किसी को जीवनदान दिया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इससे विचारधारा बदलेगी। एचआईवी पीड़ित भी जीवित रहने के लिए आगे आएंगे। इस तरह के ऑपरेशन के बारे में सोचेंगे।

आमतौर पर एड्स पीड़ित के लिए एक किडनी पर जीना मुश्किल होता है, लेकिन नीना का यह रोग पूरी तरह नियंत्रित है। उनका शरीर एक किडनी पर काम करने में सक्षम है। 

जॉन हॉपकिंस अस्पताल में यह ऑपरेशन सोमवार को हुआ। इसे असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज देसाई, डॉक्टर डोरी सेगेव और उनकी टीम ने किया। सेगेव ने कहा कि मैं नीना के फैसले से प्रभावित हूं। मैं उसकी सराहना करता हूं। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।

2013 के पहले अमेरिका में दो एचआईवी-पॉजिटिव रोगियों के बीच अंग प्रत्यारोपित नहीं किए जा सकते थे। लेकिन सेगेव के शोध के बाद एचआईवी ऑर्गन पॉलिसी इक्विटी में बदलाव हुआ। इसके बाद एचआईवी पीड़ित मरीजों के बीच अंगदान को मंजूरी दी गई। इस ऑपरेशन के पहले सेगेव और उनकी टीम ने 40 हजार एचआईवी-पॉजिटिव रोगियों पर शोध किया।

अयोध्या. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो शुरू हो गया। वे फैजाबाद के कुमारगंज से अयोध्या के हनुमानगढ़ी तक 47 किलोमीटर का रोड शो कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, मोदी, अमेरिका-चीन समेत पूरी दुनिया में हर जगह घूम आए, लेकिन उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जाने का वक्त नहीं मिला।

भाजपा के गढ़ में साढ़े पांच घंटे रहेंगी प्रियंका
अयोध्या, भाजपा की सत्ता का केंद्र है। ऐसे में वे यहां करीब साढ़े पांच घंटे रहेंगी। रोड शो की कमान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री संभाल रहे हैं। प्रियंका रामलला तो नहीं जाएंगी। कुछ संतों ने प्रियंका के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि प्रियंका हनुमानगढ़ी आएं तो उन्हें ऐलान करना चाहिए कि उनकी सरकार बनने पर राम मंदिर बनेगा।

गंगा यात्रा के बाद अब रामनगरी में प्रियंका
प्रियंका ने 18 मार्च को प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए भाजपा को घेरा। उन्होंने संगम पर बड़े हनुमान की पूजा-अर्चना की तो अक्षयवट के दर्शन किए थे। प्रियंका ने बोट यात्रा कर मंदिर से लेकर मजार पर गई थी। गांधी-नेहरू परिवार से 2016 में राहुल ने अयोध्या का दौरा किया था और अब प्रियंका पहुंचीं हैं।

Comments