साल 2018 की सबसे आकर्षक और यादगार तस्वीरें

मेघालय की लुमथरी की कोयला खदान में 15 मज़दूरों को निकालने पहुंची भारतीय नौसेना के स्पेशल गोताखोरों की टीम ने 15 दिन बाद अपना अभियान शुरू किया.

ये मजदूर 13 दिसंबर से कोयला खदान में फंसे हुए हैं.

नए उपकरणों का इंतज़ार कर रही नौसेना और एनडीआरएफ़ की टीमों ने 29 दिसंबर को बचाव अ

इसके बाद रविवार को नौसेना के दो गोताखोरों ने खदान में 70 फ़ीट तक भीतर तक जा कर खोजबीन की लेकिन लापता मज़दूरों के संबंध में कोई सुराग उनके हाथ नहीं लगा.

शाम को छह बजे के आसपास नौसेना के दोनों गोताखोर और एनडीआरएफ़ की टीम लौट आई.

साल 2018 ख़त्म होने को है. साल के आख़िरी हफ़्ते में पूरे बरस के दौरान हुई घटनाओं को याद करने और उन्हें सहेजने का काम होता है.

एक नज़र डालते हैं, इस साल की उन तस्वीरों पर जो अर्से तक याद रह जाएंगी.

जनवरी महीने में लातिन अमरीकी देश होंडुरास में चुनाव हुए थे. राष्ट्रपति हुआयन ऑरलैंडो हर्नांदेज़ फिर से जीते तो उनके ख़िलाफ़ प्रदर्शन होने लगे. इस दौरान होंडुरास के शहर टेगुचिगल्पा में क़तार में खड़े पुलिसवालों के सामने एक युवती आराम से लेट कर अपना विरोध जताने लगी. उसका बेतकल्लुफ़ी भरा अंदाज़ पूरी दुनिया में मशहूर हुआ था.

ऊपर की तस्वीर देखें. इस युवती के लेटकर विरोध जताने के अंदाज़ ने दूसरी सदी की मूर्ति स्लीपिंग हर्माफ्रोडिटस की याद दिला दी. कई लोगों ने इस युवती की तस्वीर की तुलना विंसेंट वान गो की 1890 में बनाई पेंटिंग रेस्ट फ्रॉम वर्क से भी की थी.

फ़रवरी महीने में दक्षिणी चीन के शहर डोंगुआन में अजीब घटना हुई. यहां एक रेलवे स्टेशन पर एक महिला का पर्स एक्सरे मशीन के अंदर गया तो वो उसके साथ ही कन्वेयर बेल्ट पर सवार होकर एक्सरे मशीन के भीतर चली गई.

हाड़-मांस की उस महिला की एक्स-रे तस्वीर दुनिया भर में वायरल हो गई थी. गहरे रंग की ये तस्वीर बड़ी प्राचीन मालूम पड़ रही थी. चीन की महिला की इस तस्वीर की तुलना हज़ारों साल पहले ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की बनाई गई कलाकृति से की जाती है.

फ़रवरी महीने में ही एलन मस्क ने अपनी 2008 की टेस्ला रोडस्टर कार को सूरज की कक्षा में भेजा था. इसमें ड्राइवर के तौर पर एक पुतले को बिठाया गया था. अंतरिक्ष में तैर रही इस कार की तस्वीर ने दुनिया भर में सुर्ख़ियां बटोरी थीं. ऐसा लग रहा था कि ये कार धरती से दूर भागी जा रही है.

अप्रैल महीने में ह्यूस्टन रॉकेट्स नाम की अमरीकी बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी जेम्स हार्डेन एक मैच के दौरान अपना संतुलन खो बैठे. वो मिनेसोटा के टारगेट सेंटर स्टेडियम में पहली कतार में बैठे दर्शकों से टकरा गए. ये तस्वीर भी दुनिया भर में ख़ूब शेयर की गई. तस्वीर में खिलाड़ी जेम्स हार्डेन और दर्शकों के चेहरे के हाव-भाव बिल्कुल अलग तरह के हैं.

5 मई को अमरीका का हवाई द्वीप भयंकर ज़लज़ले से हिल उठा. ये हवाई पर आया 40 साल का सबसे भयंकर भूकंप था. इसका नतीजा ये हुआ कि हवाई पर स्थित ज्वालामुखी किलाउइया भड़क उठा. इसके अंदर का दहकता लावा ज्वालामुखी के मुंह से निकल कर आस-पास के इलाक़ों में फैल गया.

इस तस्वीर को देखकर दुनिया जहां थी वहीं ठिठक कर खड़ी हो गई. मानो दहकते लावे ने दुनिया का रास्ता रोक लिया था.

मई महीने में नेशनल जियोग्राफिक चैनल के एक फ़ोटोग्राफर ने एक सारस की तस्वीर ली जिसने दुनिया के रोंगटे खड़े कर दिए. ये सारस पूरी तरह से पॉलिथीन से लिपटा हुआ है.

प्लास्टिक में क़ैद इस परिंदे की तस्वीर ने दुनिया को प्लास्टिक के ख़तरे की भयावाहता का एहसास कराया था. स्पेन में इस तस्वीर को खींचने वाले फ़ोटोग्राफर ने सारस को प्लास्टिक से आज़ाद कर दिया था. मगर इस तस्वीर से सवाल उठा था कि हम प्लास्टिक के कसते शिकंजे से ख़ुद को कैसे आज़ाद करेंगे.

Comments